फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से गिट्टी उतारते समय गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के चक्की चांददीयर निवासी सरल यादव खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। इससे जरूरतें पूरा नहीं होने पर वह गांव के नजदीक रेलवे सेतु निर्माण कार्य के लिए बने कैंपस में प्रति दिन ट्रक से आने वाली गिट्टी को उतारने का कार्य भी करता था। प्रतिदिन की भांति गुरुवार को साथियों के साथ ट्रक से गिट्टी उतार रहा था। इसी बीच ट्रक से नीचे उतरते समय वह गिर गया। अन्य मजदूरों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही चांददीयर चौकी प्रभारी रविन्द्र नाथ राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के घर इसकी सूचना पहुंचते ही मृतक की मां सनझरिया देवी व पत्नी रिंकी देवी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें