फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना के खंदवा गांव में सोमवार की सुबह करंट लगने से हार्वेस्टर पर सवार अशोक कुमार (35) की गिरकर मौत हो गई। मजदूर अशोक शाहजहांपुर का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हार्वेस्टर पर काम करने के लिए यहां आया था और पिछले कई दिनों से बेल्थरा रोड क्षेत्र में ही काम करता था। घटना के समय अशोक हार्वेस्टर की सफाई कर रहा था। इस बीच चालक हार्वेस्टर को आगे पीछे करने लगा। तभी हार्वेस्टर के ऊपर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और अशोक को बिजली का तेज झटका लगा। वह हार्वेस्टर से नीचे जा गिरा। तत्काल उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे गंभीर हालत में आजमगढ़ ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें