फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत का मुआवजा न मिलने पर काम रोका, कर्मचारी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा नहीं मिलने से किसान नाराज हैं। सोमवर को फेफना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास एक किसान ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के काम को रोक दिया। उसने काम कर रहे कंपनी के कर्मचारी की पिटाई कर दी। कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर नीतीश उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी धानु सिंह निवासी सुल्तानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

गाजीपुर के शाहपुर से मांझी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। सुल्तानपुर गांव के पास कार्यदायी संस्था के कर्मचारी काम कर रहे थे। इस गांव का किसान धानु सिंह पहंुचा। जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर अपने खेत में हो रहे कार्य को रोक दिया। कंपनी का कर्मचारी राम बहादुर निवासी खेजनपुर जिला बरेली निर्माण के लिए रखे गए सामान को गया तो किसान ने उसकी पिटाई कर दी। अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत किया। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर नीतीश उपाध्याय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें