फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला समूहों ने उपेक्षा का आरोप लगाया

विज्ञापन
हनुमानगंज विकास खंड के निधरिया गांव में वि​भिन्न मांगों को लेकर महिला समूहों की बैठक को संबो​धि
विज्ञापन
फेफना। क्षेत्र के ग्राम निधरिया में शनिवार को महिला स्वयं सहायता समूह संगठन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें महिलाओं ने सरकार पर समूहों की उपेक्षा का आरोप लगाया। बैठक में उषा राय ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है और समूहों का लंबित मजदूरी भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बिना वैकल्पिक व्यवस्था के पुष्टाहार वितरण का कार्य वापस लेने पर भी विरोध जताया और सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा जल्द भुगतान करने की मांग की। बैठक में महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय होने का आह्वान किया गया। उपस्थित महिलाओं ने तय किया कि वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। बैठक में कंचन देवी, गुड़िया देवी, रेखा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें