फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महिलाओं ने रविवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को उपवास रखा। वहीं, कुंवारी कन्याओं ने भाई की लंबी आयु के लिए बहुला व्रत रखा। बालिकाओं ने शाम को कथा श्रवण के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान किसी ने जल तक ग्रहण नहीं किया। शाम को नगर के भृगु मंदिर व बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में महिलाओं ने संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत की कथा को सुना और पूजा-अर्चना की। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इसलिए कि यह व्रत सभी तरह के कष्टों को दूर करता है।
विज्ञापन

व्रत की कथा के दौरान बालेश्वर मंदिर के आचार्य पंडित संजय गिरी ने व्रत के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि संकष्टी चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा करने का खास महत्व है। इस व्रत में चंद्र दर्शन भी विशेष फलदायी होता है। इससे पूर्व महिलाएं सुबह में ही स्नान कर साफ और धुले हुए कपड़े पहनकर व्रत को रखा।
शाम के समय में दोबारा स्नान कर पूजा के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा-अर्चना की। भगवान के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प दोहराया। अपने पुत्रों, घर परिवार के सुखमय जीवन की कामना की। नगर के कई अन्य मंदिरों पर भी इस व्रत कथा में सुनने के लिए महिलाओं की भीड़ देर शाम तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें