फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार, चोरी का तीन मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग की एक महिला सदस्य को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पास से तीन चोरी का मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस इनके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी रेशमा निवासी तोलरा थाना रेल्हा पलामू झारखंड की रहने वाली है। इसके पास से चोरी के मिले मोबाइल के खिलाफ थाना पर मुकदमा संख्या 3/ 23 दर्ज है। रेलवे पुलिस ने सम्बंधित धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि चलती ट्रेनों में चोरी करने वाली गैंग की महिलाएं खासकर पैसेंजर ट्रेनों में ये महिलाओं व लड़कियों को निशान बनाती है। इनका स्थायी निवास नही है, ये खानाबदोश है, अभी यह ढ़ोढाडीह स्टेशन के बगल में झुग्गी बना कर रहती थी। ये लोग जहां रहते है, वहां से 20 से 25 किमी दूर घटना को अंजाम देती है। इनके गैंग में कई महिलाएं शामिल है, ट्रेनों भीख मांगने या बैठने के बहाने भीड़ में घुलमिल कर घटना को अंजाम दे देती है। इनके गैंग में छोटे बच्चे भी शामिल रहते है। वह भी चोरी करते है। दिनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बलिया स्टेशन पर एक महिला यात्री के बैग से चोरी करने का प्रयास कर रही थी। इसके साथ दो अन्य महिलाएं भी थी। वह फरार हो गई। सीसी कैमरे से उनकी पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें