फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिली महिला की लाश, महिला की मानसिक हालत नहीं थी ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। शुक्रवार को एक कुएं में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी निर्मला देवी (46) की लाश शुक्रवार की सुबह घर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में उतराई मिली। परिजनों के अनुसार निर्मला की मानसिक हालात ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को प्रतिदिन की भांति महिला टहलने निकली थी। सुबह सात बजे तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने काफ़ी खोजबीन किया, लेकिन उसका कही कोई अता-पता नहीं चल सका। उनके पति राजनरायन शर्मा घर के सामने बने कुएं के समीप फूल तोड़ने के लिए गये तो एकाएक उनकी नजर कुएं में गिरी निर्मला पर पड़ी। यह देख बदहवास होकर वे चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें