फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार शनिवार की शाम करीब छह बजे वह राजपुर बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के पास एक सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बैठे पवन कुमार बिन्द ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला का आरोप है कि शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और पिटाई की। घटना के बाद पीड़िता ने अगले दिन बांसडीहरोड थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पवन कुमार बिन्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें