फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में महिला घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सीयर- सोनाडीह मार्ग पर बृहस्पतिवार को अपराह्न कुंडैल ग्राम के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उभांव थाना क्षेत्र के चंदायर बलीपुर निवासी मंसूर अहमद अपनी पत्नी नेहा फातिमा (38) को बाइक पर पीछे बैठा कर बेल्थरारोड से अपने घर की ओर जा रहे थे कि कुंडैल ग्राम के पास पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे आगे जा रही बाइक सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति को मामूली चोटें आईं। सीएससी से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें