रेवती। वाराणसी सिटी-छपरा (05446) डाउन पैसेंजर ट्रेन से रेवती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर ट्रेन से उतरते समय गिर कर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यात्रियों तथा आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाकर घायल को सीएचसी रेवती पहुंंचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
ट्रेन से आ रही एक महिला रेवती स्टेशन पर उतरते समय अचानक ट्रेन के चल देने के कारण प्लेटफार्म दो पर गिर गई तथा गम्भीर रूप से घायल हो गई। युवकों की तत्परता के चलते युवती को ट्रेन के नीचे जाने से किसी प्रकार बचाया जा सका। युवती के सिर में चोट लगने के कारण कान तथा नाक से खून आ रहा था। अपनी स्मृति खोई महिला अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। काफी प्रयास के बाद युवती की शिनाख्त अनिता देवी पत्नी शंकर गोंड़ निवासी रेवती वार्ड 14 के रूप में हुई। रेवती रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव आधा मिनट कर दिया गया है। इससे यात्रियों को ट्ररे पर चढ़ने तथा उतरने में काफी दिक्कतें आ रही हैंं।