फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला ने मायके में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। नगरा थाना क्षेत्र के सरया गांव में मायके में रह रही विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति से अनबन के बाद विवाहिता एक साल से गांव पर ही रह रही थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के सरया निवासी बेबी पुत्री बेबी पुत्री लालजी की शादी बेल्थरारोड में वर्ष 2018 में हुई थी। पिछले कुछ दिनों से पति से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। तब से वह मायके ही रह रही थी। रविवार की सुबह फंदे से लटकी हुई मिली। परिवारवालों ने इसकी सूचना नगरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विवाहिता की मौत को लेकर तरह-तरह चर्चा है। थानाध्यक्ष नगरा बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें