फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मवेशी चराने गई महिला करंट की चपेट में आई, झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में खेत में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मवेशी चरा रही देवंती देवी (55) पत्नी मदन पासवान झुलस गईं। ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नवीन सिंह के खेत से मुख्य मार्ग तक हाईटेंशन लाइन का तार गुजरा है। तार काफी नीचे तक लटके हैं। इसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी इसी स्थान पर खेत में लटक रहे तार की चपेट में आकर प्रेमप्रकाश का पौत्र झुलस गया था। इसके बावजूद विभाग ने लाइन को दुरुस्त नहीं कराया, जिसके चलते शुक्रवार को फिर बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें