फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

विज्ञापन
महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीह। क्षेत्र के रुकुनपुरा में अपने मायके में आयी एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। जन्म के बाद जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर संदवापुर निवासी प्रियंका पत्नी कमलेश खरवार जिसका मायका क्षेत्र के रुकुनपुरा में है। प्रसव पीड़ा होने पर मायके वालों ने मंगलवार की रात में बांसडीह अस्पताल ले आये। जहां ड्यूटी पर तैनात एएनएम कंचन यादव ने जांच कर परिजनों को बताया कि कोई घबड़ाने की बात नहीं है। सामान्य ढंग से प्रसव हो जाएगा। महिला की दूसरी डिलीवरी थी। रात ग्यारह बजे महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। वहां तैनात चिकित्सक को एएनएम ने सूचना दिया और जांच में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गये। मायके वाले भी काफी प्रसन्न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें