चिलकहर/गड़वार। गड़वार थाना क्षेत्र के कस्बा के पूरब टोला में मंगलवार की सुबह विवाहिता एक विवाहिता आग लगा कर झुलस गई जिससे उसकी मौत हो गई।
गड़वार कस्बा निवासी पूरब टोला निवासी लखी कनौजिया की पत्नी रेनू (25) मंगलवार के दिन पूरे परिवार को खाना खिलाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद करके मिट्टी तेल छिड़क आग लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। वही पूरा परिवार एक कमरे में टीवी देख रहा था। आसपास के लोग जब कमरे से धुआं निकलते देखे तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर गये, जहां देखा कि विवाहिता गंभीर रूप से जल चुकी थी। इसके बाद विवाहिता के पति ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे उसके भाई सुनील कुमार कनौजिया ने बताया कि मेरी बहन सुबह फोन करके बताई थी कि पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, उसके बाद मुझे मालूम चला कि उसकी मौत हो गई। हालांकि पहले भी किसी न किसी बात को लेकर परिवार वालों से झगड़ा हुआ करता था। जिसको आपसी सुलह समझौता करा दिया था। मृतका का मायका मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तकअजनदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस बाबत सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर मैं पहुंचा था। मृतका के परिवार वाले भी पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है।