जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सोनबरसा पेट्रोल पंप से 100 मीटर पूरब अज्ञात वाहन के धक्के से शुक्रवार की दोपहर गीता देवी 55 पत्नी पंचानंद निवासी इब्राहिमाबाद की मौत हो गई। बताया जाता है कि गीता देवी बयासी गांव स्थित अपनी ननद के घर गई हुई थी। जहां से शुक्रवार को मुलाकात कर लौट रही थी। दुर्घटना वाले स्थान पर किसी वाहन से उतरकर अपने घर जा रही थी कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया और भाग निकला जिससे वह सड़क पर ही गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ शिवशंकर सिंह ने घटना की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।