फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली गिरने से महिला की मौत, भैंस झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। तहसील क्षेत्र के मैरीटार गांव में मंगलवार की शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मैरीटार गांव स्थित पानी टंकी के समीप रहने वाली रमावती राजभर बारिश में अपनी भैंस को बांधने के लिए झोपड़ी की ओर लेकर आ रही थी। इस बीच बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और भैंस भी झुलस कर घायल हो गई है। महिला के पति की भी छह माह पहले ही मौत हो गई थी। महिला की दो पुत्री व एक पुत्र हैं। मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह व उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता व कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह पहुंच मौके का निरीक्षण कर मदद का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें