भीमपुरा। थाना क्षेत्र के बलेसर गांव में सोमवार को आटा चक्की के पट्टे में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए मऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। बलेसर गांव के विनोद यादव आटा चक्की चलाते है। उनकी पत्नी इंद्रा देवी (45) सोमवार की सुबह आपने आटा चक्की में कार्य कर रहे बेटे को पानी देने गई। पानी देकर लौटते समय उसकी साड़ी चल रहे पट्टे में फंस गई। इससे वह उसमें बुरी तरह लिपट कर घायल हो गईं। उसकी गर्दन पर गंभीर चोटें आ गईं। घायलावस्था में परिजन उसे मऊ अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।