फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: इलाज के दौरान महिला की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप महिला की उपचार के दौरान हुई मौत ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रसड़ा। कस्बे में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप आक्रोशित लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। दो घंटे जाम लगा रहा। आक्रोशित लोग चिकित्सक को गिरफ्तार कर अस्पताल पर कार्रवाई के साथ मुवावजे की मांग पर अड़ गए। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रभारी सीओ मोहम्मद फहीम, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के आश्वासन पर आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नाराक्ष निवासी रंभा देवी (24) पत्नी संजय कुमार को प्रसव के लिए नगर के हॉस्पिटल में शुक्रवार को भर्ती कराया। यहां पर रंभा देवी की नार्मल प्रसव हुआ। इसके बाद परिजन घर के लेकर चले गए। पुन: रविवार को तबियत खराब होने पर परिजन अस्पताल में लाए। चिकित्सक के न रहने पर कर्मचारियों ने नगर के दूसरे अस्पताल में भेज दिया। यहां मरीज के बेहोश होने पर अस्पताल के चिकित्सकों ने रंभा देवी को आनन फानन में रेफर कर दिया। मऊ जाने पर रंभा देवी ने दम तोड दिया। परिजनों ने आरोप लगाया की चिकित्सकों कि लापरवाही से रंभा देवी की मौत हुई है। परिजन चिकित्सक की गिरफ्तारी अस्पताल पर कार्रवाई और मुवावजे की मांग के लिए सड़क जाम कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हिमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की पति की तहरीर पर अस्पताल संचालक एवं चिकित्सक पर मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें