फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत में घास काट रही महिला को लगी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। मक्के के खेत में घास काट रही 80 वर्षीय महिला के हाथ में गोली लग गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला का उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्जन डाॅ. अनिल सिंह ने जांच के बाद हालत गंभीर देख इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल कर मामले की जानकारी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के हेमन्तपुर गांव निवासी फुलझड़ियां देवी मजदूरी का काम करती है। शनिवार को मौजा करमानपुर में मक्के के खेत से घास काट रही थी। उसी दौरान किसी ने खेतों में पड़ी नील गाय को भगाने के लिए फायर झोंका। खेत में काम कर रही फुलझड़ियां देवी के हाथ को पार करती हुई गोली बाएं पैर के जंघे में लग गई।
विज्ञापन

महिला के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूर जुट गए। उन्होंने इलाज के लिए महिला को सोनबरसा पहुंचाया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें