बलिया। प्रवर्तन टीम की ओर से सुखपुरा थाना अंतर्गत बरभनी में स्थित ईंट भट्टे पर छापा मारा गया। इस दौरान एक महिला चालीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हुए पकड़ी गई, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस सौंप दिया गया। इसके अलावा टीम ने कच्ची शराब बनाने की भट्ठियों व उपकरण को भी नष्ट किया। पुलिस ने आरोपी महिला पर मामला दर्ज किया।प्रवर्तन टीम ईंट भट्टा के मालिक के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है ताकि उसके खिलाफ की कार्रवाई की जा सके। टीम में आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार, विनय राय, संदीप यादव अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।