रेवती। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम छापा मारकर 150 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के वार्ड नं.2 स्थित पासवान मोहल्ला में छापा मारा। निरीक्षक ने बताया कि छापा के दौरान 150 लीटर कच्ची शराब के अलावा काफी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए और एक हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। कच्ची शराब बनाने व बेचने का काम रही सजनी देवी को गिरफ्तार कर चालान किया गया।