फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डबल मर्डर में आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना के खरीद गांव में डबल मर्डर मामले के आरोपी मीना देवी पत्नी रामजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस मामले में पूर्व में दस आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जमीनी विवाद को लेकर चाचा भतीजा को घर में घुस कर लाठी डंडा से हमला कर आरोपियों ने हत्या किया था। जिसमें 11 नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय ने डबल मर्डर के दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में चक्रमण कर रहे थे। उसी दौरान वांछित अभियुक्ता मीना देवी को सुबह में गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें