फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 43 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़े कस्बा में बैंक एटीएम से रुपये निकालने के दौरान सवरूपुर निवासी रितिका सिंह को सहायता करने के नाम पर जालसाजों ने 43 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए। रितिका ने पुलिस को बताया कि जालसाजों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया है। रसड़ा कोतवाल ने योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि एटीएम कार्ड बदल कर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह मुख्य रूप से उन लोगों को निशाना बनाते हैं जो एटीएम मशीन का उपयोग ठीक से नहीं जानते हैं। वे मदद करने के बहाने एटीएम बूथ में प्रवेश करते हैं, पिन नंबर देख लेते हैं और चालाकी से पीड़ित का कार्ड बदलकर उसी बैंक का कोई पुराना या निष्क्रिय कार्ड उन्हें दे देते हैं। इसके बाद रुपये निकाल लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें