फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राष्ट्रभक्ति का भाव लिए स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिले के स्वयंसेवकों द्वारा बृहस्पतिवार को पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण व पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन के दौरान शहर के विभिन्न चौराहों समेत सड़क के दोनों किनारों पर खड़े नागरिकों और मातृ शक्तियों की ओर से स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान से निकले पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक हाथों में दंड, दिलों में राष्ट्रभक्ति का भाव संजोए सैनिकों की भांति कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिले के 10 खंडों और छह नगरों से आये लगभग एक हजार स्वयंसेवकों ने पथ संचलन शिरकत किया।
श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान से प्रारंभ होकर चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड, एलआईसी तिराहा, श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, चौक, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, हॉस्पिटल रोड से पुल के ऊपर से होते हुए पुन: श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में पहुंचा, जहां समारोह पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

संचलन से पूर्व स्वयंसेवकों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर व्यायाम योग तथा आसन का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मंच पर मुख्य अतिथि गोरक्षप्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर जी के साथ अध्यक्षता कर रहे अरुण सिंह रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विक्रमी संवत्सर नववर्ष पूर्ण रूप से भारतीय संस्कृति, सभ्यता व परंपराओं का प्रारंभ दिवस है। वर्ष प्रतिपदा का दिन ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अरुण कुमार सिंह ने सभी को भारतीय नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अतिथियों का परिचय जिला कार्यवाह हरनाम व आभार सह जिला कार्यवाह अरुण मणि ने किया। मुख्य शिक्षक विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख रविन्द्र मोहन के अलावा जिला संघ चालक भृगु जी, सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, नगर संघचालक बृजमोहन, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री , विभाग कार्यवाह संजय शुक्ल, विभाग प्रचारक तुलसीराम के अलावा जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें