सिकंदरपुर कस्बा के बड्ढा मोहल्ला में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजि?
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। नगर पंचायत सिकंदरपुर के बडढा मोहल्ला स्थित दरगाह के मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती से लड़ाने व परिणाम अपने पक्ष में लाने की अपील की। कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। हमारी मुख्य लड़ाई इस देश में गरीबों को मुफ्त में इलाज हो। वहीं एक समान शिक्षा एवं अनिवार्य शिक्षा लागू कराने की लड़ाई हमारी मुख्य मांगों में शामिल है।
कहा कि आज पूरा प्रदेश बिजली के बिल से परेशान हैं। सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली के बिल को माफ करने की बात कही। आज जब बड़े-बड़े उद्योगपतियों का बिल माफ हो सकता है तो घरेलू बिजली का बिल माफ क्यों नहीं हो सकता है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सायरा बानो पत्नी शेख अली अहमद उर्फ संजय भाई को पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा भी किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर व संचालन जिला महासचिव रजनीश श्रीवास्तव ने किया।