फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मेधावियों को बनाएंगे रोल मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों को अब अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनाकर पेश किया जाएगा ताकि उनके टिप्स लेकर दूसरे बच्चे भी अपना भविष्य संवार सकें। यूपी बोर्ड की अगले साल होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए विभाग ने कुछ ऐसी ही कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन

इस बार के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल की टॉप टेन मेधावियों की सूची में 29 और इंटर में 18 छात्रों ने स्थान बनाया था। इन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रोल मॉडल बनाया है। इसमें भीमपुरा क्षेत्र के स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। अब ये मेधावी जिले के अन्य स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र बताएंगे।
इस तरह जिले के बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी में एक नई राह दिखेगी। मेधावी पढ़ाई के समय के साथ ही अपने प्लान का संवाद करेंगे। इसमें टॉपर को ज्यादातर स्कूलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए वह स्कूल भी चिह्नित किए जाएंगे, जहां का परिणाम 75 फीसदी से कम रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर स्थान हासिल करने के लिए छात्रों को प्रेरित करने का खाका विभाग खींच रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिससे 607 माध्यमिक स्कूलों के स्टूडेंट्स को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें