बलिया से एक खौफनाक खबर आई है। पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज शहर कोतवाली क्षेत्र के कासिम बाजार निवासी युवक ने खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आस-पास के लोगों ने उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कासिम बाजार निवासी विशाल बसफोर (26) पुत्र भुआल बंसफोर की पत्नी मायके गई थी। सोमवार को पत्नी को लाने के लिए विशाल गया था, लेकिन वह आई नहीं। इससे नाराज विशाल ने पेट में चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
आस-पास के लोगों तथा परिजनों ने विशाल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस बाबत शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर मामले की पड़ताल कर रही है।