होली पर शराब पीकर की अभद्रता तो होगी कार्रवाई
फेफना। होली व शब-ए-बरात पर शैांति व्यवस्था को लेकर थाना परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। ग्रामों के प्रतिष्ठित व्यक्ति व प्रधानों ने अपने विचार रखे। सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि पिछली बार होली में फेफना थाना क्षेत्र में विवाद के सात मामले आए थे। इस बार जनता के सहयोग के साथ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। ताकि होली शांतिपूर्वक मनाई जा सके। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि होलिका दहन के स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से शराब पीकर अभद्रता करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दाऊजी सिंह, अदालत सिंह, प्रभुनाथ यादव, फेकू मिया, गोपाल सिंह, आतिश सिंह, शशिभूषण वर्मा, सुदर्शन चौधरी, झाबर सिंह रहे। संवाद