फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहीं आया शिकायतकर्ता तो डीआईओएस ने पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल से गलत शिकायत करने और जांच के लिए बुलाए जाने पर उपस्थित नहीं होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने शिकायतकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। डीआईओएस ने पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी, एसपी, कोषाधिकारी, वित्त व लेखाधिकारी को भी प्रेषित की है
विज्ञापन

पत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक ने उल्लेख किया है कि बिहार प्रांत के सिवान जनपद के नदांव गांव के मूल और वर्ततान में शहर के जापलिनगंज निवासी अजय कुमार सिंह ने शासन को पत्र प्रेषित कर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के भुगतान को लेकर वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाया था।
इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ द्वारा बीते आठ जून को जारी पत्र के आलोक में शिकायत कर्ता को जांच के लिए 16 जून को डीआईओएस बलिया के कार्यालय में साक्ष्य के साथ बुलाया गया था। ताकि मामले का पटाक्षेप किया जा सके। उन्हें पंजीकृत डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया था, जो डाक विभाग द्वारा शिकायतकर्ता के दिए गए पते का निवासी नहीं होने के कारण वापस कर दिया गया था। इससे स्पष्ट है कि विभाग को बदनाम करने की नीयत से फर्जी शिकायत की गई थी, जिसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - राजीव कुमार सिंह, कोतवाल, शहर कोतवाली, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें