फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शार्ट सर्किट से चार बीघे में गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा (पूरा पर) में शार्ट सर्किट से मंगलवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जब तक आसपास के किसान आग पर काबू पाते तब तक चार बीघे में लगी फसल जलकर राख हो गई। खड़सरा निवासी राजेश गिरी के खेत में सुबह 11 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। हवा का साथ पाकर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित गफ्फार अंसारी और टुनटुन पांडे के खेत तक पहुंच गई। देखते ही देखते गफ्फार अंसारी की तीन बीघा और टुनटुन पांडेय की एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें