इब्राहिमपट्टी में गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा के दौरान कलश का पूजन-अर्
भीमपुरा। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर वाराणसी से निकली कलश वंदन यात्रा का शनिवार को बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के भीमपुरा मंडल में स्वागत हुआ। दर्जनों गांवों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष कर यात्रा का अभिनंदन किया। पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने कहा कि गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और मानवता के अमर प्रतीक थे। उन्होंने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। भाजपा नेता छठ्ठू राम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संतों की विरासत को सम्मान दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला जनआंदोलन है। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म, चरित्र और विचारों से होती है। उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और सामाजिक सौहार्द के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर, संजय सिंह, नीरज सिंह, राधेरमण और उमेश बाबा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।