फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया विधायक को क्षत्रिय समाज ने किया सम्मानित

विज्ञापन
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को 51 किलो का माला, तलवार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते क्षत्रिय म? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीह। ऐसे तो भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन बैरिया विधान सभा के दुर्जनपुर हत्याकांड के बाद विशेष चर्चा में आ गए। तब से क्षत्रिय समाज की तरफ से जगह-जगह सम्मान समारोह कर विधायक को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के लोगों ने बुधवार को बैरिया विधायक को 51 किलो का माला, तलवार, पगड़ी, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। जैसे ही विधायक स्थानीय नगर पंचायत में प्रवेश किये हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय भवानी के नारा लगाने लगे। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षत्रिय पालक व रक्षक होता है। लेकिन अपना व समाज के सम्मान की रक्षा व सुरक्षा के लिए हथियार उठाना क्षत्रिय धर्म भी है। अगर हम इतिहास में राजपूतों की किसी तरह की भूमिका का मूल्यांकन करें तो हमारा समाज हमेशा ही समाज के कमजोर असहाय जनमानस की सुरक्षा व सम्मान के लिए खड़ा हुआ है। उन्होंने आयोजक मण्डल के संयोजक दिग्विजय सिंह छोटू व उनके साथियों को धन्यबाद देते हुए कहा कि आज जो आप लोगों द्वारा दुलार प्रेम हमे मिला उसके लिए आजीवन ऋणी रहूंगा। इस मौके पर प्रवीण सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, कृष्णा सिंह, संदीप सिंह, नमी सिंह, रामाशंकर सिंह, ओमनारायण सिंह, छेदी सिंह, विरेंद्र सिंह, रिंकी सिंह, राजेश व, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें