रसड़ा। कोटवारी गांव स्थित नवनिर्मित पानी टंकी का बाउंड्री वॉल निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग करने पर मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। कोटवारी गांव में पानी टंकी का निर्माण चल रहा है।
दो दिन से बाउंड्री वॉल का निर्माण भी शुरू हो गया। इसमें सफेद बालू और दोयम ईंट का प्रयोग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। दीवार में सरिया का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा था। ग्रामीण डा. परवेज, सुरेश पासवान, पंकज चौरसिया, जयराम पासवान आदि ने सफेद बालू और खराब ईंट का प्रयोग नहीं करने को कहा। फिर भी ठेकेदार द्वारा ऐसा करने से मना कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। जेई सुनील यादव ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को एक नंबर ईंट एवं लाल बालू से जोड़ने का निर्देश दिया जाएगा। संवाद