फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सफाई नहीं होने पर वार्डवासियों ने चंदा जुटाया

विज्ञापन
बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में सड़क की सफाई न होने आक्रो​शित होकर चंदा एकत्रित करते यु
विज्ञापन
बांसडीह । आदर्श नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 में पिछले तीन महीने से सड़क की सफाई न होने से नाराज वार्डवासियों ने रविवार को आपस में चंदा जुटाकर खुद ही सड़क साफ करने और उसकी मरम्मत कराने की पहल शुरू कर दी। स्थानीय निवासी अमन पांडेय और पूर्व सभासद राजेश कुमार का आरोप है कि मनियर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली इस 300 मीटर लंबी सड़क की बदहाली को लेकर ईओ, एसडीएम और जिलाधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि तालाब के किनारे होने की वजह से सड़क पर फिसलन और क्षति हुई है। इसके निर्माण के लिए 58.81 लाख रुपये की ‘’सेमी मरीन ड्राइव’’ जैसी भव्य कार्ययोजना शासन को भेजी गई है, जिसका टेंडर अगले दो महीने में हो जाएगा। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि सोमवार तक सड़क की सफाई कराकर रास्ता सुचारु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें