फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबीम में शुरू हुई वालंटियर टीचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सनबीम स्कूल के छात्रों की क्रियाशीलता बनाए रखने के लिए स्कूल प्रबंधन ने वालंटियर टीचिंग की अनोखी पहल शुरू की है। जिसके तहत छात्र विषयवार पाठ्यक्रम को कक्षा के छात्रों के साथ साझा कर रहे हैं। कक्षा 5 के छात्र हर्ष दत्त द्वारा गणित के वास्तविक मूल्य और विक्रय मूल्य के अन्तर, कक्षा 5 के ही आदित्य तिवारी ने मल्टीप्लेक्शन, डिवीजन और एप्लीकेशन, उसी कक्षा के मुदित श्रीवास्तव ने लाभ एवं हानि जानने के लिए एडिशन और सब्ट्रैक्शन का प्रयोग तो कक्षा 4 के छात्र अक्षित कुमार दुबे ने ईवीएस में हमारे संवेदी अंगों की क्रियाशीलता को परिभाषित किया। कक्षा 4 के शश्रिक ने ग्रुपिंग आफ नंबर और कक्षा 3 की इशानवी ने हिंदी में संज्ञा को परिभाषित किया। यह जानकारी विद्यालय के निदेशक डा. कुँवर अरुण सिंह ने दी। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानाध्यापिका सीमा और शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें