फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सात मीटर रही दृश्यता, चालकों को हुई परेशानी

विज्ञापन
कोहरे के चलते दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाते वाहन।संवाद - फोटो : महसी के बसौनामाफी में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ।
विज्ञापन
बलिया। लगातार पांच दिनों से रविवार की सुबह घना कोहरा के बीच ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सुबह 9.30 बजे तक कोहरे और धुंध के बीच सूर्य छिपे रहे। इससे ठिठुरन भरी ठंड से लोग परेशान नजर आए। पछुआ हवाओं की मध्यम रफ्तार से और कंपकंपी बनी रही। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन होने शुरू हो गए, उसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। सुबह हालत यह थी कि घने कोहरा के कारण दृश्यता लगभग 7 मीटर थी। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 7.50 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह घने कोहरे के बीच सुबह हुई। कोहरे के बीच बाहर निकलने पर शीतलहर का भी सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन की संख्या कम देखी गई। जो वाहन चले वह धीमी गति से लाइट जलाकर चल रहे थे। कुछ दूरी पर ही कोहरा छाप ले रहा था। सुबह बच्चों को कोहरे और शीतलहर का सामना करते हुए स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। शाम होते ही ठंड में इजाफा हो गया। रात में तापमान और लुढ़क जा रहा है। मौसम विज्ञानी प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे सुबह का कोहरा अब कम होगा। सोमवार को कोहरा जल्दी छंटने के बाद धूप खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें