फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान बंद करने की मांग को ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीहरोड क्षेत्र रघुनाथपुर के गांव के महिलाओं और पुरुषों ने शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि दुबहर विकास खंड के रघुनाथपुर गांव में देशी शराब की दुकान खोली गई है। देशी शराब की दुकान मानक के विपरीत स्थान पर खोली गई है। दुकान से सौ मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। यहीं नहीं दुकान से 50 मीटर की दूरी पर मंदिर के साथ ही 30 मीटर की दूरी पर सामुदायिक शौचालय तथा सौ मीटर की दूरी पर सस्ते गल्ले की दुकान है। गांव की महिलाएं शाम को टहलने के लिए प्रतिदिन उसी रास्ते से होकर गुजरती है। जिलाधिकारी से मांग की कि शराब की दुकान को तत्काल रघुनाथपुर गांव से हटाकर अन्य स्थान पर खोला जाए। अन्यथा की दशा में हम ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिलाधिकारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में राजाराम, विजय वर्मा, सुमेर वर्मा, राजकुमार वर्मा, संतलाल, संदीप चौबे, रविकांत तिवारी, रजत प्रजापति, अनुज, अनिता, पूजा, सुनीता, राधा, नेहा, नरगिस, नूरी, बेबी, नूरजहा, प्रिया, रमावती, बबिता, सरिता आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें