फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीण का प्रदर्शन

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के मंगलपुरा गांव ​स्थित शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्र
विज्ञापन
बांसडीह। मंगलपुरा गांव में नव आवंटित शराब की दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने अंबेडकर तिराहे से तहसील तक विरोध मार्च निकालकर दुकान हटाने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम अभिषेक ने ग्रामीणों को वार्ता के लिए बुलाया। बैठक में उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना और आबकारी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि राजस्व से अधिक महत्वपूर्ण नागरिकों की सुरक्षा और सामाजिक वातावरण है। उन्होंने आबकारी निरीक्षक को शराब की दुकान की लोकेशन की तत्काल समीक्षा करने तथा ग्रामीणों की आपत्तियों और सहमति के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल अपना धरना स्थगित कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें