फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूल का रास्ता अवरुद्ध करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Mar 2023 11:01 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। स्कूल के रास्ते को अवरुद्ध किए जाने के विरोध में बेसवान गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील प्रांगण में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी सर्वेश यादव को पत्रक सौंप कर रास्ता अवरुद्ध करने वाले दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए गए पत्रक में आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय पर जाने के लिए मुख्य एवं मात्र एक ही रास्ता था। इसे दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर अवरूद्ध किया जा रहा है। इसके चलते बच्चे विद्यालय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसे साथ ही आमजन का रास्ता भी अवरूद्ध हो गया है। जनहित में रास्ते से अतिक्रमण हटाना नितांत आवश्यक है। इस मौके पर मेवालाल निषाद, श्रीराम, बजरंगी, रमेश निषाद, हीरालाल, तेज प्रकाश, चंदन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें