फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर/नवानगर। पिछले एक पखवारे से बाधित विद्युत आपूर्ति होने के विरोध में लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। उमस भरी गर्मी से बेहाल कड़सर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लोगों ने क्षेत्रीय अवर अभियंता व लाइनमैन की शिकायत ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के उच्चाधिकारियों को ट्विट कर की है। आरोप है कि शटडाउन के बहाने घंटों आपूर्ति बाधित की जाती है। यही नहीं करीब दो सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति की ओर से खेत में गड़े बिजली का पोल उखाड़ देने से करीब 20 परिवारों की बिजली कट चुकी है। बावजूद विभागीय लोग संज्ञान नहीं ले रहे हैं। इलाके के उससा, सहरोजा, सहुलाई और फूलपुर के लोगों ने त्वरित निस्तारण की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बाबत कई बार एसडीओ और संबंधित जेई को अवगत कराया गया फिर भी समस्या समाधान के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। बताया कि एक तरफ बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से लोग पहले से परेशान हैं। वहीं एक पखवारे से बाधित सप्लाई कोढ़ में खाज का काम कर रही है। चेताया कि जल्द ही आपूर्ति चालू नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें