फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरदासपुर में ग्रामीणों का नाबदान पानी निकास को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर रसड़ा तहसील परिसर में प्रदर्शन करती सरदासपुर गांव की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र के सरदासपुर के ग्रामीणों ने तहसील प्रांगण में प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह को पत्रक सौंपकर नाबदान के पानी के निकास की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने एक दर्जन लोगों के लिए नाली का निर्माण कराया था। लेकिन गांव के कुछ दबंग लोग नाली से पानी नहीं निकलने दे रहे हैं। इस कारण नाबदान का पानी जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से नाबदान का पानी गिराने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। प्रदर्शन में शांति, शिला, मन्दोदरी, रेनू, आशा, मुन्नी, रीता और ज्ञाती सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। उन्होंने अपनी समस्या को प्रशासन के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें