रसड़ा स्थित गांधी पार्क में बिना कनेक्शन के बिजली बिल आने के बाद प्रदर्शन करते रामपुर गांव के ग्र
- फोटो : BALLIA
गांधी पार्क के प्रांगण में गुरुवार को रामपुर गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने गलत बिजली बिल एवं बिना कनेक्शन के ही बिजली बिल आने पर प्रदर्शन किया। चेताया की बिल का सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। क्षेत्र में विद्युत विभाग की मनमानी विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया की विद्युत विभाग ने राशन कार्ड एवं आधार कार्ड पर मनमाने तरीके से कनेक्शन दे कर दो वर्ष पूर्व मीटर लगा दिया। बिना तार के ही विद्युत पोल शोभा बढ़ा रहे हैं। विभाग के मनमानी का आलम ये है पति एवं पत्नी दोनों को ही कनेक्शन दे दिया है। अर्जुन के साथ उनकी पत्नी कलावती, बेचू राम के साथ उनकी पत्नी मंजू देवी, देवमुनि के साथ पत्नी बंशी, सीताराम के साथ पत्नी फुलेश्वरी देवी, पन्ना देवी के साथ उनकी पुत्री अंजनी को भी कनेक्शन दे दिया। गांव में विद्युत विभाग के एक कर्मचारी ने कह दिया की कल जाकर अपना बिल सुधरवा लें। फिर क्या था लोग अपने अपने बिल लेकर कोतवाली के समीप विद्युत विभाग पर पहुंच गए। यहां कोई सुनवाई न देख विद्युत उपभोक्ता गांधी पार्क में जाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बृजलाल, बिंदु देवी, दयाशंकर, लीलावती, शोभावती देवी, आदि उपस्थित रहे।