दया छपरा। स्थानीय ग्राम पंचायत के पुरवा पबाया के प्राथमिक विद्यालय पर कोविड जांच केंद्र बनाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्राम सभा निवासी सपा नेता किसुन पासवान, राज कुमार रजक आदि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मंगलवार को उपजिलाधिकारी बैरिया को पत्रक सौंपा। पत्रक में कोविड जांच केंद्र को ग्राम सभा में अन्यत्र बनवाने की मांग की है। बताया कि घनी बस्ती के बीच प्राथमिक विद्यालय पबाया छपरा में छोटे बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में कोविड जांच केंद्र अगर खुलता है तो कई प्रकार के रोगी वहां जांच के लिए आएंगे। सुझाव दिया कि ग्राम सभा के रविदास मंदिर के पास ग्राम सभा की जमीन है। उस जमीन में कोविड जांच केंद्र बनाया जाए ताकि संक्रमण नहीं फैल सके।