हल्दी।निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश ने पत्र जारी कर कोविड19 संक्रमण से रोकथाम के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा था। जिसके बादविकास खंड बेलहरी के सभी 31 ग्राम प्रधानों ने अपना-अपना एक माह का मानदेय कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने के लिए कोविड केयर फंड में डोनेशन दिया है।एडीओ पंचायत शशि भूषण दुबे ने बताया कि एक लाख10 हजार रुपए जमा हुआ है, जिसमें बेलहरी ग्राम प्रधान नीलम सिंह पत्नी अनिल सिंह ने 5001 रुपये दान किया है। इसके अलावा अखिलेश चौबे, संतोष सिंह, बच्चा जी, अशोक पांडेय, भुनेश्वर राय, रामेश्वर प्रसाद, इंदू उपाध्याय, परमेश्वर यादव, राजदेव राम, पूतुल देवी, शिवजी यादव, कमलेश यादव, त्रिवेणी सिंह, मुकेश चौधरी, कमलेश प्रसाद, राजेंद्र यादव, राजन राम आदि सभी ने 3500-3500 रुपये दान किया है।