फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फेस बेस्ड हाजिरी लगाएंगे विकास भवन के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास भवन के कर्मचारियों की अब ऑनलाइन हाजिरी भरनी होगी। फेस बेस्ड हाजिरी के लिए सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है। कर्मचारियों के आने व जाने का रिकाॅर्ड पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगा। सीडीओ कक्ष से इसकी निगरानी की जाएगी। विकास में सीडीओ, डीडीओ व पीडी कार्यालयों के अलावा 14 विभागों का संचालन होता है। इन कार्यालयों में 100 से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। कर्मचारियों की हाजिरी अभी रजिस्टर पर अंकित होती है। इससे कर्मचारियों के आने व जाने का आंकड़ा नहीं मिल रहा है। सरकार के निर्देश पर अब कर्मचारियों के काम करने के समय का आंकड़ा होगा। इसी आधार पर वेतन भी बनेगा। विकास भवन में सीडीओ ओजस्वी राज ने इसकी पहल शुरू कर दी है। इसके लिए सिस्टम मंगवा लिए गए हैं। जल्द ही कर्मचारियों को फेस बेस्ड हाजिरी के नियमों का पालन करना होगा। सीडीओ ओजस्वी राज ने बताया कि फेस बेस्ड हाजिरी की व्यवस्था की जा रही है। वेतन के लिए अंकित रिकाॅर्ड को ही कोषागार में वेतन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें