शहर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच बाइक टकराने के बाद उपजे विवाद को लेकर लाठी-डंडे जमकर चले, जिसमें कई लोग चुटहिल हुए। इस वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। इस बाबत एएसपी संजय कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली के अमृतपाली में हुए मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।