फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वीडीओ ने डीएम के बारे में की आपत्तिजनक टिप्पणी, हो रहा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास खंड बेलहरी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह त्रिकालद्रष्टा ने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी बलिया को लेकर टिप्पणी की है। बेलहरी में तैनात सचिव ने फेसबुक पर 69 लोगों को टैग कर एक पोस्ट डाली है।
विज्ञापन

इसमें लिखा है कि सेवा में हेडमास्टर प्राथमिक विद्यालय (... अमर्यादित शब्द) विकास खंड रेवती जनपद बलिया, विषय : जिलाधिकारी बलिया का एडमिशन आपके विद्यालय में तीसरी कक्षा में सर्वशिक्षा अभियान के तहत कराने के संबंध में। महोदय, जिलाधिकारी बलिया जो की एक आईएएस अधिकारी हैं, दुर्भाग्यवश उन्हें अपने बचपन में पढ़ने-लिखने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो सका था। आज हमने एक्स पर उनकी पोस्ट पढ़ी। यह बालक (जिलाधिकारी बलिया) आकांक्षात्मक शब्द ना तो शुद्ध रूप से बोल पा रहा है और न ही लिख पा रहा है। आगे लिखा है कृपया इस बालक का एडमिशन अपने विद्यालय में तीसरी कक्षा में करके (क्योंकि डीएम बलिया मात्र दूसरी कक्षा ही उत्तीर्ण हैं) शिक्षा से वंचित गरीब बालक जिलाधिकारी बलिया शुद्ध-शुद्ध लिखना व बोलना सीख सकें।
इस बाबत खंड विकास अधिकारी बेलहरी शैलेश कृष्ण मुरारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं उस सचिव के फेसबुक से नहीं जुड़ा हूं। मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें