फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विहिप ने शोभा यात्रा के लिए रवाना किया प्रचार वाहन

विज्ञापन
रामनवमी पर निकालने वाले शोभायात्रा के लिए जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विहिप के - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
बलिया । विश्व हिंदू परिषद द्वारा आगामी 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मालगोदाम स्थित जिला कार्यालय से परिषद के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजन के बाद प्रचार वाहन को रवाना किया। विहिप के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे और जिलाध्यक्ष कृष्णा जी शाह ने बताया कि नगर की यह भव्य शोभायात्रा जापलिनगंज दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा बालेश्वर मंदिर, चौक, टाउन हॉल और रामलीला मैदान जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः अपने उद्गम स्थल पर संपन्न होगी, जहां प्रभु श्रीराम दरबार की महाआरती की जाएगी। इस यात्रा में विशेष रूप से श्रीराम दरबार, बाल स्वरूप सीता-राम और हनुमान जी की झांकियों के साथ भगवा ध्वज का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रचार वाहन रवानगी के दौरान भानू तिवारी, मनोज चौबे, विनोद गुप्ता और कृष्णा यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें