फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: माल्देपुर-कदम चौराहा फोरलेन के लिए सत्यापन शुरू, जद में कई मकान-दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर को जाम से राहत दिलाने व आवागमन सुगम बनाने को लेकर माल्देपुर से कदम चौराहा तक 4.455 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण का कार्य अब धरातल पर उतरने लगा है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। माल्देपुर मोड़ से नाला निर्माण का कार्य शुरू है। फोरलेन की जद में कई मकान और दुकानें आ रही हैं। फोरलेन के लिए कम से कम 18 मीटर चौड़ाई की जरूरत है। करीब आठ माह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद की पहल पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने व दोनों तरफ आरसीसी ढक्कनयुक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यह मार्ग पहले एनएचएआई के जिम्मे था लेकिन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण का कार्य भी एनएचएआई के जिम्मे होने के कारण एनएचएआई ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड को दे दी।
विज्ञापन

अब लोक निर्माण विभाग की ओर से अनुबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से फोरलेन के दोनों तरफ बनने वाले नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इस बीच कार्यदायी संस्था की ओर से एनएच 31 के पटरियों तक बने कई मकान व निर्माण को चिह्नित किया गया है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर चिह्नित मकानों के पास सड़क निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता का सत्यापन कराया जा रहा है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि नाला, डिवाइडर व सड़क निर्माण के लिए कम से कम 18 मीटर की भूमि आवश्यक है। फिलहाल सत्यापन कराया जा रहा है। अगर जमीन कम पड़ा तो संबंधित निर्माण कराने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसको लेकर एनएच 31 किनारे के लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर समय-समय पर कयास लगाए जाते रहे लेकिन जस की तस ही रह गई। अब नगर से गुजर रहे एनएच 31 के माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण को लेकर कार्य शुरु हो गया है।

डिवाइडर के दोनों तरफ सात मीटर की होगी सड़क
अधिकारियों के अनुसार सड़क के दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ा आसीसी नाला का निर्माण होगा जिसका कार्य शुरू है। यह नाला आरसीसी ढक्कन से ढका रहेगा। सड़कों के मध्य में करीब दो मीटर चौड़ा डिवाइडर होगा। सात-सात मीटर चौड़ी सड़क होगी।
-
यातायात होगा सुगम, नो इंट्री से मिलेगी मुक्ति
एनएन 31 पर माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक कई जगह जाम प्वाइंट बने हुए हैं। टू लेन सड़क होने के कारण आए दिन जाम लगता है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब फोरलेन सड़क बन जाने के बाद समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके अलावा इस मार्ग पर लागू नो इंट्री से भी भारी वाहनों को मुक्ति मिल जाएगी।
-
कार्यदायी संस्था की ओर से कुछ निर्माण को चिह्नित कर रिपोर्ट दी गई है। विभाग की ओर से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। मौके पर जमीन पर कम होने पर ही निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई होगी। प्रयास है कि किसी का निर्माण नहीं तोड़ना पड़े। नाला निर्माण का कार्य शुरू है, लोगों को सड़क की जमीन स्वत: खाली कर देना चाहिए ताकि निर्माण में बाधा न आए।
विज्ञापन

- देवेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें