फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार की टक्कर से घायल सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के बरौली बाजार में 5 जुलाई को तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता सुभाष मौर्य (65) की मंगलवार सुबह वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया। 5 जुलाई की शाम सुभाष मौर्य बरौली बाजार में सब्जी बेच रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पटरी पर चढ़ी और उन्हें चपेट में ले लिया। दुकानदारों ने सुभाष मौर्य को अस्पताल भिजवाया। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई की, जिसे पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि पुत्र अमित कुमार मौर्य की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज है। अब मौत के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी और विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें